‘बाहुबली 2 : द कनक्लूजन’ एक भव्य प्रीमियर के लिए तैयार!

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘बाहुबली 2: द कनक्लूजन’ रिलीज से महज कुछ ही दिन दूर है और ऐसे में फिल्म एक शानदार प्रीमियर के लिए तैयार है।

‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ भारत की सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर के रूप में पहले ही अपना नाम दर्ज करवा चुकी है, साथ ही फिल्म ने दर्शकों और आलोचकों दोनों से ही खूब सराहना प्राप्त की है और अब निर्माता दूसरे भाग के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग को लेकर आशावादी हैं।

फिल्म के निर्माता का दावा है कि 27 अप्रैल की रात मुंबई में आयोजित होने वाला यह भव्य प्रीमियर अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर को टक्कर देते हुए नजर आएगा। इस भव्य आयोजन में पूरे फिल्म जगत के आने की संभावना है।

यह फिल्म रिलीज से पहले ही एक त्योहार में तब्दील हो चुकी है और मेजबान व्यक्तिगत तौर पर इस भव्य कार्यक्रम के जटिल विवरणों की तलाश में हैं। इसके साथ ‘बाहुबाली’ की टीम भविष्य में भारतीय प्रीमियर के लिए इसे एक उदाहरण बनाने को उत्सुक हैं।

फिल्म के प्रीमियर के लिए एक श्रेष्ठ रेड कार्पेट की योजना बनाई जा रही है। इस फिल्म के सेट से बड़े प्रोजेक्ट और कलाकृतियां पहले से ही खरीद ली गई हैं, ताकि इस समारोह को ओर भी आकर्षित बनाया जा सके।

निर्देशक एस.एस. राजमौली के साथ बाहुबली की पूरी टीम प्रीमियर में भाग लेने के लिए मुंबई आएगी।

एआरकेए एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493