अमेरिका में यहूदी सामुदायिक केंद्रों को धमकी देने वाला संदिग्ध आरोपित

वाशिंगटन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में इस साल की शुरुआत में यहूदी सामुदायिक केंद्रों को धमकी भरे कई फोन कॉल करने के आरोपी युवक को दो संघीय शिकायतों में आरोपित किया गया है।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल तथा अमेरिका की दोहरी नागरिकता रखने वाला 18 वर्षीय माइकल रॉन डेविड काडार को पिछले महीने इजरायल में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस अभी भी अपराध के उद्देश्यों का पता लगाने में जुटी है।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक जेम्स कोमे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “इस तरह का व्यवहार प्रैंक नहीं है और यह हानि रहित नहीं है। यह संघीय अपराध है।”

उन्होंने कहा, “यह निर्दोष लोगों के भीतर भय पैदा करता है, समूचे समुदाय को अस्त-व्यस्त करता है और इसमें सीमित कानून प्रवर्तन संसाधनों को लगाया जाता है।”

धमकी से अमेरिका तथा विदेशों में यहूदी समुदाय केंद्र, स्कूलों व अन्य संस्थानों में भय व्याप्त था, लेकिन काडार को मूल तौर पर फ्लोरिडा तथा जॉर्जिया में धमकी देने को लेकर आरोपित किया गया।

सीएनएन के मुताबिक, अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने कहा, “हिंसा की इन धमकियों से अभी भी देश के यहूदी तथा अन्य समुदाय डर के साये में जीने को मजबूर हैं और हम संभावित तौर पर घृणा अपराध के इन मामलों की जांच जारी रखे हुए हैं।”

फिलहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि काडार कब अमेरिकी अदालत में पेश होगा या वह कहां की अदालत में पेश होगा, क्योंकि वह अभी अमेरिका में नहीं है।

एंटी-डिफामेशन लीग ने काडार के खिलाफ आपराधिक आरोप दाखिल किए जाने का स्वागत किया है।

जेविश सिविल राइट्स ऑर्गनाइजेशन ने एक बयान में कहा, “ये धमकियां घृणा अपराध से संबंधि हैं, जिसने यहूदी समुदाय के संस्थानों में व्यापक तौर पर भय पैदा कर दिया था, संस्थानों को खाली करना पड़ा, महत्वपूर्व सेवाएं बाधित की गईं, कार्यक्रम रद्द हुए और समुदाय तनावग्रस्त हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493