कोलकाता में यातायातकर्मी पर हमला, ओला कैब चालक गिरफ्तार

कोलकाता, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी के साल्ट लेक इलाके में ज्यादा तेज रफ्तार से वाहन चलाने से रोकने पर एप-आधारित कैब चालक ने एक यातायातकर्मी की पिटाई कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “साल्ट लेक के सेक्टर वी क्षेत्र में कथित तौर पर एक यातायातकर्मी पर हमला करने के आरोप में शुक्रवार को एक ओला कैब चालक जितेन कर्माकर को गिरफ्तार किया गया।”

अधिकारी ने बताया, “यातायात नियमों को तोड़ने और तेज रफ्तार वाहन रोकने के बाद कर्माकर की यातायातकर्मी से बहस हो गई। वहीं जुर्माना देने के लिए कहे जाने पर चालक ने उस पर हमला कर दिया।”

उन्होंने कहा, “शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और शनिवार को उसे विधाननगर अदालत में पेश किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493