राहुल के ट्वीट पर ईरानी ने कहा, देखिए कौन बात कर रहा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसेवकों पर की गई टिप्पणी के लिए उनकी चुटकी ली। इसके बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया -देखो अतिरेक के बारे में कौन बातें कर रहा है।

मोदी ने लोकसेवकों को चेताया था कि वे अपने प्रचार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करें। इस पर राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर ट्वीट किया -“अतिरेक का उदाहरण स्पष्ट तौर पर पहले ही पेश किया जा चुका है।” यानी मोदी खुद सोशल मीडिया पर अपना प्रचार करते रहते हैं। राहुल ने इस ट्वीट के साथ मोदी की टिप्पणी पर एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित एक लेख चस्पा कर दिया।

राहुल के इस ट्वीट पर ईरानी ने जवाबी ट्वीट किया।

मोदी ने शुक्रवार को लोकसेवा दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसेवा की गोपनीयता एक ताकत रही है, लेकिन अब लगता है कि यह ताकत क्षीण हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493