उप्र : मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत

फूलबेहड़ मीलपुरवा बांध पर रहे बुजुर्ग छबिलाल (70) पिपरा गूम की तरफ खेतों में जड़ी-बूटी लेने गए थे। इस दौरान मक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। बचाव के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काट लिया।

शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे और धुंआ किया। इसके बाद तब जाकर मधुक्खियों ने उनको छोड़ा। पर छबिलाल की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें प्राइवेट डाक्टर के यहां उपचार को लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट के.के. मिश्रा ने बताया कि गर्मियों में मधुमक्खियां छत्ता बनाने के लिए नई जगह की तलाश में रहती हैं। इस दौरान खतरा महसूस होने पर वे इंसान पर हमला कर देती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493