निर्देशक के नजरिए को समझती हैं स्वरा : अश्विनी

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्देशिका अश्विनी अय्यर तिवारी ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक फिल्मकार को नजरिए को बखूबी समझती हैं।

दोनों हास्य से भरपूर फिल्म ‘नील बट्टे सन्नाटा’ में साथ काम कर चुकी हैं। शनिवार को इस फिल्म ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए।

फिल्मकार नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी ने शनिवार को ट्वीट किया, “टीम की सबसे बेहतरीन सदस्य साबित होने के लिए स्वरा आपका धन्यवाद। निर्देशक के नजरिए को बखूबी समझती हैं। कहानी को पहली प्राथमिकता देती हैं। अगली बार तक..’नील बट्टे सन्नाट्टा’ के एक साल।”

अश्विनी फिलहाल रोमांस व हास्य से भरपूर फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उत्तर भारत के शहर बरेली की रहन-सहन को दर्शाया गया है।

इस फिल्म में कृति सैनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे कलाकार हैं।

स्वरा ने अपनी पिछली फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ में गांव की एक नर्तकी का किरदार निभाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493