चेन्नई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘वनामगन’ में अभिनेता जयराम रवि संवाद बोलते नजर नहीं आएंगे, बल्कि वह अपने भाव से ही अपनी बात कहते दिखाई देंगे।
चेन्नई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘वनामगन’ में अभिनेता जयराम रवि संवाद बोलते नजर नहीं आएंगे, बल्कि वह अपने भाव से ही अपनी बात कहते दिखाई देंगे।
‘वनामगन’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता थाम्बी रामैया ने शनिवार को रवि द्वारा इस तरह के किरदार को स्वीकार करने की सराहना की।
रामैया ने ‘वनामगन’ के ऑडियो लांच पर संवादादाताओं से कहा, “फिल्म में रवि का किरदार ऐसा है कि जिसमें उनका कोई संवाद नहीं है। इस तरह का किरदार निभाना आसान नहीं है, जहां आपको बिना बोले अपने भाव व्यक्त करने पड़ते हैं। मैं रवि द्वारा इस तरह का किरदार स्वीकार करने को सलाम करता हूं।”
विजय द्वारा निर्देशित फिल्म में ‘शिवाय’ से चर्चित हुई अभिनेत्री सायेशा भी हैं।
सायेशा के बारे में उन्होंने कहा, “अन्य कई नई हीरोइनों के विपरीत सायेशा ने प्रत्येक संवाद का अर्थ समझकर संवाद याद किए हैं। उनकी प्रतिबद्धता से मैं हैरान हूं।”
फिल्म का संगीत हैरिस जयराज ने दिया है और इसे मई में रिलीज किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath