मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘मसान’ और ‘रमन राघव 2’ फिल्मों से चर्चा में आए युवा अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री अंगीरा धर अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव पर स्क्वायर फुट’ आठ सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एक बयान जारी कर कहा गया है कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स से अलग होने के बाद रॉनी स्क्रूवाला की अपने प्रोडक्शन तले बनने वाली यह पहली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मुंबई में एक मकान खोजने की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म की शूटिंग स्टूडियो से बाहर वास्तविक स्थानों पर 50 दिन के अंदर जनवरी के आखिर तक पूरी कर ली गई।
यह बतौर निर्देशक आनंद तिवारी की पहली फिल्म है। वह इससे पहले लघु फिल्म ‘बैंग बाजा बारात’ बना चुके हैं।
स्क्रूवाला इस फिल्म के सह-निर्माता हैं, जो अपने बैनर आरएसवीपी तले स्टिल एंड स्टिल मूविंग पिक्च र्स के साथ मिलकर इसे बना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath