सीढ़ियां चढ़ना ताजगी में मददगार

न्यूयॉर्क, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। रोजाना 10 मिनट सीढ़ियां चढ़ने से आप अपने भीतर अधिक ताजगी महसूस करेंगे। यह 50 मिलीग्राम कैफीन या सोडा की एक कैन के बराबर ऊर्जा देता है।

अमेरिका के जार्जिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व शोध के सह लेखक पैट्रिक जे. ओ कोनोर ने कहा, “हमने पाया कि कैफीन और सीढ़ियों पर चहलकदमी करने की दोनों स्थितियों में उन्हें कैसा महसूस हुआ, इसमें ज्यादा अंतर नहीं था।”

ओ कोनोर ने कहा, “वह व्यायाम के साथ ज्यादा ऊर्जावान और फुर्तीला महसूस करते हैं। लेकिन 50 मिलीग्राम कैफीन से उन पर ज्यादा प्रभाव नहीं दिखाई दिया।”

इस शोध का प्रकाशन पत्रिका ‘साइकोलॉजी एंड बिहेवियर’ में हुआ है। इसका मकसद कार्यालय के माहौल में दिक्कतों को दूर करना है, जहां कार्यालय में लोग घंटों, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर अपना समय व्यतीत करते हैं और लोगों के पास व्यायाम करने के लिए ज्यादा समय नहीं है।

इस शोध के लिए प्रतिभागियों को अलग-अलग रोज कैफीन के कैप्सूल या 10 मिनट सीढ़ियों पर चहलकदमी करने का मौका दिया गया।

ओकोनोर ने कहा कि इस व्यायाम को लोग कार्यालय में आसानी से कर सकते हैं। सीढ़िया आसानी से उन्हें मिल सकती हैं और वे थोड़ा समय इस पर दे सकते हैं और अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493