अफगानिस्तान हमले के मृतकों के लिए शोक दिवस

काबुल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सरकार ने बाख प्रांत में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है।

मजार-ए-शरीफ शहर में 209 शाहीन कॉर्प्स मुख्यालय में शुक्रवार को कम से कम 10 तालिबान आतंकवादी सैनिकों के भेष में घुस आए और सैन्यकर्मियों पर उस समय हमला कर दिया, जब वे जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।

राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, “209 शाहीन कॉर्प्स में शुक्रवार को नमाज के दौरान मारे गए वीर और सम्मानीय अफगान सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति ने रविवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है।”

हमले में मृतकों की संख्या रविवार सुबह तक भी बढ़ती रही, जबकि इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि मृतकों की संख्या 150 से ऊपर हो चुकी है और 80 से अधिक घायल हैं।

बयान के अनुसार, “राष्ट्रपति भवन की मस्जिद में और देशभर की सभी मस्जिदों में विशेष नमाज आयोजित की जाएगी और देश में और विदेशों में स्थिति अफगानिस्तान के दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया जाएगा।”

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शनिवार को घटनास्थल का मुआयना किया और सैन्य शिविर में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने हमले की गंभीर जांच का आदेश दिया और उसके बाद कॉर्प्स अस्पताल का दौरा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493