निर्वाचन आयोग ने सर्वेक्षण दिखाने वाले चैनलों से स्पष्टीकरण मांगा

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले किए गए सर्वे का प्रसारण करने को लेकर दो प्रमुख समाचार चैनलों से रविवार को स्पष्टीकरण मांगा है। सर्वेक्षण में भाजपा की बड़ी जीत दिखाया गया था।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एस.के. श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने दो चैनलों एबीपी न्यूज और टाइम्स नाउ को दोबारा सर्वेक्षण प्रसारित नहीं करने के लिए कहा है।

श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा, “टीवी पर इसे देखते ही स्वत: इसके खिलाफ कार्रवाई की। हमने इसके लिए किसी की शिकायत का इंतजार नहीं किया। सर्वेक्षण के लिए हमने चैनलों से स्पष्टीकरण मांगा है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।”

सर्वेक्षण के परिणाम रविवार को राजधानी के नगर निगम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रसारित किए गए थे। कांग्रेस ने कहा कि उसने भी इस मामले में एसईसी से शिकायत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493