मप्र की राशन दुकानों में बंद कमरे में नहीं बंटेगा कैरोसिन

भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में राशन दुकान में खाद्यान्न व कैरोसिन वितरण के दौरान हुए अग्निकांड के बाद सहकारिता विभाग ने बंद कमरों में कैरोसिन बांटने पर रोक लगा दी है।

राज्य के सहकारिता (स्वतंत्र प्रभारी) राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उनके विभाग द्वारा बंद कमरे से कैरोसिन न बांटने संबंधी आदेश जारी किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि बंद कमरे से आशय यह है कि आने-जाने का एक ही दरवाजा हो। ऐसे में कोई हादसा होने पर अंदर का व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाएगा। इसलिए बंद कमरों में कैरोसिन वितरण पर रोक लगाई गई है।

सूत्रों के अनुसार, जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि कैरोसिन वितरण के समय ऐसी व्यवस्था की जाए कि एक-एक उपभोक्ता को बुलाकर कैरोसिन दिया जाए, साथ ही भीड़ जमा न हो पाए।

शुक्रवार को दोपहर बाद छिंदवाड़ा जिले के हर्रई तहसील के बारगी की सहकारी समिति (राशन दुकान) में हो रहे कैरोसिन व खाद्यान्न के वितरण के दौरान कैरोसिन से आग भड़क गई थी। इस हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए थे और अन्य तीन जख्मी हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493