जयपुर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सहयोग एवं उपहार योजना के अंतर्गत एक अप्रेल, 2017 से विधवा की स्नातक पुत्री के विवाह पर सरकार द्वारा 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व में 20 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के वर्ष 2017-18 की बजट घोषणा को लागू करते हुए सहायता राशि को दुगुनी किया गया है।
इसी प्रकार विधवा की 18 वर्ष से अधिक आयु की पुत्री के विवाह पर 10 से बढ़ाकर 20 हजार एवं दसवीं पास कन्या के विवाह पर 20 से बढ़ाकर 30 हजार रुपये की र्आथिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि 1 अप्रैल, 2017 के पश्चात होने वाले विवाहों पर देय होगी।
dharmpath.com dharmpath