भाजपा ने निर्वाचन आयोग से सिसोदिया की शिकायत की

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निगम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने सिसोदिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष अभय वर्मा और भाजपा के विधिक प्रकोष्ठ के सदस्य नीरज ने कहा कि निगम चुनाव में मतदान जारी रहने के दौरान एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में सिसोदिया ने लोगों से आम आदमी पार्टी को मत देने की अपील की।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, “आम आदमी पार्टी के नेता आचार संहिता का लगातार उल्लंघन करते रहे हैं, फिर चाहे वह 2015 का दिल्ली विधानसभा का चुनाव रहा हो या पंजाब व गोवा का चुनाव। यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी के अराजकतावादी रवैये का प्रमाण है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493