झारखंड में बस सड़क से फिसली, 8 मरे

रांची, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। शादी पार्टी को ले जा रही एक बस यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

80 से ज्यादा लोगों से भरी एक बस रांची के नागरी मुहल्ले से पटरातू की ओर जा रही थी। अचानक पिथोरिया के पास बस चालक के नशे में होने के चलते बस से उसका नियंत्रण खो गया और रांची से 25 किलोमीटर दूर रांची-पटरातू सड़क से वाहन फिसल गया।

जिन व्यक्तियों की मौत हुई है और घायल हुए हैं, वे बस की छत पर बैठे हुए थे।

घायलों को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस, रांची में भर्ती कराया गया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने लोगों की मौत पर शोक जताया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 1-1 लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493