लखनऊ से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत उत्तर रेलवे आनंद विहार-लखनऊ द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन 25 से 29 अप्रैल को प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार रात 9: 05 मिनट पर चलाएगी। यह ट्रेन बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद, स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 6:25 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी।

वापसी में यह विशेष ट्रेन 26 से 30 अप्रैल से लखनऊ से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार रात 7:00 बजे रवाना होगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर स्कते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक एसी-2 टीयर, एक एसी-3 टीयर, छह शयनयान श्रेणी और चार साधारण श्रेणी कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493