फेसबुक लाइव हत्या : ओहियो पीड़ित का अंतिम संस्कार किया गया

न्यूयॉर्क, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के क्लीवलैंड में ईस्टर वाले दिन जिस व्यक्ति की फेसबुक पर लाइव प्रसारण करते हुए गोली मारकर हत्या की गई थी उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

समाचार चैनल ‘फाक्स न्यूज’ के मुताबिक, पीड़ित 74 वर्षीय रॉबर्ट गाडविन के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार के सदस्य शनिवार को एकत्रित हुए।

बीते सप्ताह 37 वर्षीय स्टीव स्टीफेंस ने गोडविन को सड़क पर चलते हुए गोली मार दी थी और हत्या के पूरे वारदात को फेसबुक लाइव प्रसारित किया था।

हत्यारे ने फेसबुक पर यह भी लिखा कि उसने कुल 12 लोगों की हत्या की है और आगे भी हत्या जारी रखेगा।

कुछ ही दिन बाद अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पुलिस के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में स्टीफेंस की मौत हुई।

लाइव हत्या के इस वीडियो को दो घंटे से ज्यादा समय तक न हटाने को लेकर फेसबुक की कड़ी आलोचना हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493