मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर एक व्यक्ति द्वारा ‘छक्का’ कहे जाने का करारा जबाव देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छक्का कहने वाला शख्स जल्द ही ठीक हो जाएगा।
एक पत्रकार के साथ करण के साक्षात्कार वाले वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “एक छक्का दूसरे छक्के का इंटरव्यू ले रहा है।”
यूजर को करारा जवाब देते हुए करण ने ट्वीट किया, “मैं उम्मीद करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाएंगे। अपनी दवाइयां लेना ना भूलें।”
यह पहली बार नहीं है, जब ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया गया हो। सेरोगेसी की मदद से पिता बने करण ने इससे पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि ट्विटर पर कई बार उनका मजाक उड़ाया जा चुका है।
dharmpath.com dharmpath