पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में रविवार देर रात आंधी और बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमन में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने व तेज हवा चलने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया का सोमवार का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, भागलपुर का 21.5 डिग्री और पूर्णिया का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री, भागलपुर का 32.8 डिग्री और गया का 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath