ग्वालियर में गर्मी से स्कूलों का समय पूर्वाह्न् 11 बजे तक

ग्वालियर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच विभिन्न जिलों में विद्यालयों के समय में बदलाव के साथ छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। ग्वालियर में सोमवार से विद्यालयों का समय 11 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं अवकाश घोषित करने का अधिकार विद्यालयों को दिया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. संजय गोयल ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक आदेश जारी कर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड, केंद्रीय विद्यालयों का समय सुबह 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आधिकारिक तौर पर रविवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी कहा है कि यदि कोई विद्यालय अवकाश रखना चाहता है तो वह स्वतंत्र है, लेकिन उक्त आदेश के मद्देनजर पूर्वाह्न् 11 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493