राजनाथ सिंह आज नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होंगे

जबलपुर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। यहां वह मंडला जिले में नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा में हिस्सा लेंगे और मंगलवार की सुबह बिहार में पूर्णिया शहर के लिए प्रस्थान करेंगे।

आधिकारिक तौर पर जारी कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री सोमवार को दिल्ली से विमान के जरिये शाम 5़ 10 बजे जबलपुर के डुमना हवाईअड्डा पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर से शाम 5.45 बजे वह मंडला पहुंचेंगे। यहां वह सेवा यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और मंडला में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, अगले दिन मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुबह 9.40 बजे मण्डला से हेलीकॉप्टर के जरिये रवाना होकर जबलपुर के हवाईअड्डा पहुंचेंगे और 10.10 बजे यहां से विमान में बैठकर पूर्णिया (बिहार) के लिए प्रस्थान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493