कश्मीर में पीडीपी नेता की हत्या

श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने पीडीपी के पुलवामा जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी डार को श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर पिंगलाना गांव में गोली मार दी।

वह वाहन में बैठे थे और रास्ते से गुजर रहे थे, जब आतंकवादियों ने उन पर हमला किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी पीडीपी नेता को नहीं बचाया जा सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493