रूस के कान्स्क कस्बे से 38 कंटेनरों के साथ सात हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा के बाद यह ट्रेन गुआंग्झू पहुंची।
गुआंग्झू एक जटिल परि²श्य वाला अंतदेर्शीय क्षेत्र है। दूरदराज के पर्वत श्रृंखलाओं के कारण यह प्रारंभिक क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण था, लेकिन इसके भौगोलिक हालात अब इसके विकास में एक बाधा बन गए हैं।
सरकार ने पिछले कुछ दशकों में क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की कोशिश की, लेकिन जटिल भौगोलिक क्षेत्र के कारण गुआंग्झू को कोई बड़ी परियोजना या प्रमुख निवेश नहीं मिला है, जिसके परिणामस्वरूप यहां औद्योगिकी विकास बहुत धीमा है।
गुआंग्झू के अधिकांश लोग गरीबी में जीने को मजबूर हैं और इस मालवाहक ट्रेन से यूरोप से संसाधन लाने और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद की गई है।
dharmpath.com dharmpath