आतंकी हाफिज सईद ने दी मोदी को नसीहत

terrorist-hafiz-saeed-exhorts-modi-150x150आतंकी संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने कहा है कि नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के हिंदुओं को भड़काने के बजाए भारत में मुसलमानों के अधिकार सुनिश्चित करें। सईद ने ट्वीट करके कहा, मैं चाहता हूं कि मोदी ये सुनें कि पाक में हिंदू, उनका जीवन और उनका सम्मान पूरी तरह सुरक्षित है और उनकी हालत वैसी नहीं है, जैसा आपने मुसलमानों के साथ किया है।

हाफिज सईद ने ये ट्वीट एक ऎसे वक्त में किया है जबकि भारत में भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एक जनसभा में कहा था कि जो लोग मोदी के विरोधी हैं उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। उनके इस बयान को लेकर खासा विवाद हो रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493