कोलकाता, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
ममता ने ट्वीट किया, “छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवानों की मौत से दुखी हूं। हिंसा की सख्त लहजे में निंदा करती हूं। पीड़ितों के परिवार वालों के साथ मेरी सहानुभूति है।”
सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सीआरपीएफ के 26 जवानों की मौत हो गई है।
dharmpath.com dharmpath