टोक्यो, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्र जो साल्डाना का कहना है कि वह शूटिग के दौरान कैमरे के सामने असहज हो जाती हैं।
साल्डाना कॉमेडी फिल्में करना चाहती हैं, जब उनसे यह पूछा गया कि वह किस तरह की फिल्मों में काम करना चाहती हैं तो उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की।
साल्डाना ने टोक्यो में गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी वोल्यूम.2 के संवाददाता सम्मेलन में आईएएनएस को बताया, “यह बहुत ही मजाकिया है कि जब कैमरा ऑन नहीं होता तो मैं अधिक सहज हो जाती हूं लेकिन कैमरे के ऑन होने पर एकदम से असहज हो जाती हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं लेकिन मैं यह देखना चाहती हूं कि मैं किसी कॉमेडी फिल्म में कैसी दिखूंगी।”
यह फिल्म भारत में पांच मई को रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath