नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) 1 से 10 मई तक ‘ऊर्जा’ सीएपीएफ अंडर-19 पुरुष और महिला फुटबाल टूर्नामेंट के दिल्ली चरण की मेजबानी करेगा।
इस टूर्नामेंट का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
इस टूर्नामेंट में दिल्ली के स्कूल और क्लबों से कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें आठ पुरुष और आठ महिला टीमें होंगी। सीआईएसएफ ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की। इस टूर्नामेंट की शुरुआत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा की गई है।
अंडर-17 फीफा विश्व कप के लिए एक प्रयास हेतु इस ‘ऊर्जा’ टूर्नामेंट का आयोजन एक मई से हर राज्य और संघीय क्षेत्र में होगा। इसमें 12,500 खिलाड़ी और 1,200 होंगे।
दिल्ली में आयोजित टूर्नामेंट में जीतने वाली पुरुष और महिला टीम चंडीगढ़ में होने वाली जोनल प्रतियोगिता में राज्या का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके बाद चंडीगढ़ के विजेता दिल्ली में जुलाई में होने वाले फाइनल में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।
सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक धमेंद्र कुमार ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि भारत में फुटबाल अंडर-17 विश्व कप से पहले लोकप्रिय खेल बने।
फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर में देश के छह स्थलों पर होगा।
दिल्ली के अलावा सीआईएसएफ इस टूर्नामेंट को गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली में आयोजित करेगी।
इस टूर्नामेंट के ब्रैंड एम्बेसेडर बाइचुंग भूटिया ने कहा, “यह एक शानदार पहल है और एक अच्छी शुरुआत। इसके लिए गृहमंत्रालय को शुक्रिया।”
dharmpath.com dharmpath