बोलना जरूरी है : गुल पनाग

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है कि किसी भी शख्स के लिए अपनी बात रखना और बोलना बेहद जरूरी है। वह विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं और इसके लिए सराही भी जाती हैं।

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है कि किसी भी शख्स के लिए अपनी बात रखना और बोलना बेहद जरूरी है। वह विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं और इसके लिए सराही भी जाती हैं।

मैट्रिक्स ट्रैवेल कंपेनियन एप को लांच करने के मौके पर गुल ने कहा, “मुखर होना व बोलना जरूरी है..मेरा मानना है कि जो सही है..उसके लिए बोलना जरूरी है..जिसे आप सही मानते हैं।”

गुल का कहना है कि खुद के लिए सच बोलना चाहिए, जिसे आप सही मानते हैं, खासकर तब, जब दूसरे लोग बोलने की बजाय चुप्पी साधे रहते हैं।

उन्होंेने कहा, “मैं जानती हूं कि कई लोग मेरी तरह सोचते हैं, लेकिन नकारात्मकता व आलोचना के लिए .. यह ठीक है..आपको इसी राय के दूसरे पक्ष को भी सामने लाना चाहिए, जो हमारे समाज की समस्या है..मेरा मानना है कि ऐसा करना जरूरी है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493