इसमें एक युवक के परिजनों ने पुलिस में रपट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे युवक की हत्या की खबर पुलिस तक नहीं पहुंची है।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा, “कस्तरमेटा में मारे गए युवक की पत्नी ने पुलिस में रपट दर्ज कराई है कि 22 अप्रैल की रात नक्सली उनके घर आए थे और पूछताछ के बाद रिहा कर देने की बात कह कर उन्हें (युवक) घर से दूर ले गए और आधा घंटे बाद उन्हें गोली मार दी।”
उल्लेखनीय है कि चार दशक बाद अबूझमाड़ में जिला प्रशासन की पहल के बाद यहां की आबोहवा में परिवर्तन होने लगा है, जिससे बहुत से नक्सली समर्पण कर पुलिस के सामने हथियार डाल चुके हैं। कुछ समर्पण कर अपने घर में बैठे गए हैं। घर बैठे पुराने साथियों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर नक्सली अब उन्हें मार रहे हैं। बीते दो दिनों में कस्तूरमेटा के पुनाउ एवं सोनपुर इलाके के करकाबेडा गांव के लच्छू की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
dharmpath.com dharmpath