राजनाथ, शिवराज ने त्रिगुंडी के पौधे रोपे (फोटो सहित)

मंडला, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चलाई जा रही ‘नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा’ में हिस्सा लेने आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह मंडला जिले के कुंभस्थल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ त्रिगुंडी (पीपल, बरगद, नीम) पौधरोपण किया।

गृहमंत्री राजनाथ के पौधरोपण स्थल पहुंचने पर आदिवासी लोक नर्तकों ने बैगा, गोंड़, सैला, करमा और रीना नृत्य करते हुए स्वागत किया। ये मंडलियां राष्ट्रीय स्तर के अनेक कार्यक्रमों में प्रस्तुति के साथ फिल्म महोत्सव में भी भाग ले चुकी हैं।

इसके पूर्व नर्मदा किनारे कुंभस्थल पर नर्मदा आरती हुई। इसमें नर्मदा यात्री, शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए।

त्रिगुंडी को लेकर शास्त्रों में मान्यता है कि एक साथ उगे पीपल, बरगद और नीम वृक्ष की परिक्रमा करने से तीन गुना पुण्य मिलता है। इन्हें त्रिवेणी, त्रिदेव और त्रिगुणी नाम से भी पहचाना जाता है।

इस दौरान नर्मदा किनारे मिश्रित प्रजातियों के 40 पौधे लगाए गए। इसमें नीम, पीपल, बरगद, कदंब, जामुन, कैथ, सुबबूल, आम, अमरूद आदि छायादार एवं फलदार पौधे शामिल किए गए। इस स्थल पर दो जुलाई को एक किलोमीटर तक 25 मीटर चौड़ाई में बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा। लोगों को शक वानिकी से शक समृद्धि योजना, निजी भूमि पर पौधरोपण और वनदूत योजना की जानकारी दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493