भारत और अर्मेनिया के बीच हुए 3 समझौते

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और अर्मेनिया ने मंगलवार को तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों पर हस्ताक्षर येरेवन में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और अर्मेनिया के प्रधानमंत्री करेन कारापेटेयन के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद किए गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “उपराष्ट्रपति ने अर्मेनिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों के प्रगति की समीक्षा की और भारत और अर्मेनिया ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।”

दोनों देशों ने बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण इस्तेमाल पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू), एक अन्य एमओयू युवा मामलों में सहयोग पर और एक सांस्कृतिक सहयोग के कार्यक्रम पर 2017 से 2020 तक के लिए हस्ताक्षर किए।

उपराष्ट्रपति अंसारी सोमवार को अर्मेनिया की राजधानी पहुंचे। वह बुधवार को पोलैंड के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493