केरल : मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारी के भविष्य को लेकर चर्चा की

तिरुवनंतपुरम, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केरल सरकार को टी.पी. सेनकुमार को पुलिस प्रमुख के तौर पर बहाल करने का आदेश दिए जाने के अगले दिन मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मंगलवार को अधिकारियों से मुलाकात की।

विजयन ने कानून विशेषज्ञों और माकपा के नेताओं से मुलाकात की और मामले पर बातचीत की।

सूत्रों के अनुसार, मामले में अंतिम निर्णय बुधवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक में लिया जा सकता है।

हालांकि कुछ लोग चाहते हैं कि राज्य सरकार शीर्ष अदालत में एक पुनरीक्षण याचिका दायर करे।

विजयन ने पुलिस महानिदेशक के पद से सेनकुमार को हटाने का फैसला 25 मई 2016 को पदभार संभालने पर लिया था।

सरकार ने कहा था कि सेनकुमार पुत्तिंगल देवी मंदिर पटाखा विस्फोट और जीशा हत्या मामले को अच्छी तरह संभाल नहीं पाए, इसलिए उन्हें हटाया गया।

सेनकुमार 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493