डायलॉग अच्छे हों तो अभिनय करना आसान : सारिका ढिल्लों

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलिविजन शो ‘गुलाम’ में रश्मि के किरदार में नजर आ रहीं अभिनेत्री सारिका ढिल्लों का कहना है कि अच्छे संवादों के साथ अभिनय करना आसान हो जाता है।

टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर प्रसारित होने वाले शो में रश्मि का किरदार सारिका के लिए चुनौतीपूर्ण भी है।

‘गुलाम’ में रश्मि के किरदार पर काफी जुल्म होते हैं और उसे कठिन सजाएं भी दी जाती हैं और इसलिए, सारिका के लिए यह किरदार चुनौतीपूर्ण है।

एक बयान में सारिका ने कहा, “अगर आपके पास संवाद होते हैं, तो आपके लिए अभिनय करना और भी आसान हो जाता है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे स्क्रीन पर यह किरदार निभाने का मौका मिला।”

रश्मि के चुनौतीपूर्ण किरदार के बारे में सारिका ने कहा, “मुझे जब इस किरदार का प्रस्ताव मिला, तो मैंने सोचा कि यह थोड़ा अलग और मुश्किल है। सभी कलाकारों के पास उनके संवाद थे और मुझे केवल अपने हाव-भाव से दर्शकों को अपनी स्थिति को समझाना था। मैं यही करने की कोशिश कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493