नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा कि वह निकाय चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
तिवारी ने मतगणना शुरू होने पर संवाददाताओं को बताया, “मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे। इसे लेकर कोई संदेह नहीं है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा के एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली को स्वच्छ शहर बनाएगी और इसे हर तरह की बीमारियों से मुक्त करेगी।
दिल्ली नगर निगम के 272 में से 270 वार्डो पर मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। एमसीडी के लिए रविवार को हुए मतदान में लगभग 54 फीसदी वोट डाले गए थे।
दिल्ली के दो वार्डो में उम्मीदवारों के निधन की वजह से चुनाव नहीं कराए गए थे।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम दोनों में 104-104 सीटें जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 सीटें हैं।
dharmpath.com dharmpath