मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनय से निर्देशन में कदम रख चुकीं नंदिता दास को उम्मीद है कि जल्द ही मलेरिया जैसी बीमारियों का अंत हो जाएगा।
नंदिता ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा, “ग्रामीण भारत में हजारों गर्भवती महिलाओं ने मलेरिया के कारण अपना जीवन गंवा दिया। भारत को अपनी कीमती जिंदगियों को बचाने और मलेरिया को खत्म करने के लिए कुछ और करना होगा।”
वहीं ऋषि ने ट्वीट किया, “मलेरिया जैसे रोग से हर साल हजारों जीवन बचाने का दावा किया जाता है। भारत को 2030 तक मलेरिया से निजात पा लेना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath