उप्र : सामूहिक दुष्कर्म मामले में 5 पर मुकदमा

जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र निवासी एक युवती दिल्ली में अपनी बुआ के यहां पर साकेत कॉलोनी में रह रही थी। 14 अप्रैल को वह अपनी फुफेरी बहन के साथ बाजार आई थी, उसी वक्त कार सवार पांच युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ मथुरा के होटल में और फिर यहां कस्बा में एक मकान में बंधक रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने जैसे-तैसे पड़ोसियों को सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने उसे मुक्त कराया था। घटना की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज नहीं करने पर पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस कप्तान से गुहार लगाई और पुलिस कप्तान के आदेश पर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जिसमें आकाश, विशाल, भोले, प्रशांत व राहुल को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अभी आरोपी फरार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493