एमसीडी चुनाव में भाजपा जीत की ओर, 6 वार्ड में जीत (लीड-2)

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की बुधवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर अग्रसर है। वह 140 से अधिक वार्डो में आगे चल रही है, जबकि पार्टी ने अभी तक छह वार्ड में जीत हासिल कर ली है।

आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान पर है। उसे 40 वार्डो में बढ़त है और उसने एक वार्ड में जीत हासिल की है। कांग्रेस तीसरे स्थान पर है और यह 28 वार्डो में आगे चल रही है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने दो वार्ड रामनगर और कृष्णनगर में जीत दर्ज की है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने तीन वार्ड जनकपुरी पश्चिम, जनकपुरी दक्षिण और विष्णु गार्डन में जीत दर्ज की है।

उत्तर दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने एक वार्ड राजेंद्र नगर में जीत दर्ज की है।

वहीं, आप ने उत्तर नगर निगम के शकरपुर वार्ड में जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493