माकन दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

माकन ने संवाददाताओं से कहा, “मैं एमसीडी चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं। मैं जल्द ही पार्टी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से मिलकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।”

माकन ने साथ ही कहा कि वह अगले एक साल तक पार्टी में कोई पद ग्रहण नहीं करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, “अगले कम से कम एक साल तक पार्टी में कोई पद नहीं लूंगा और पार्टी के एक आम कार्यकर्ता की तरह काम करता रहूंगा।”

माकन ने हालांकि एमसीडी चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने दिल्ली में वापसी की है और इसके मतदाता लौटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493