‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ में दिखेंगी मधुरा नाईक

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री मधुरा नाईक लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ में दिखाई देंगी। उनका कहना है कि वह पहली बार छोटे पर्दे पर भारतीय अवतार में नजर आने के लिए उत्साहित हैं।

मधुरा ने कहा, “यह पहली बार है जब मैं टेलीविजन पर भारतीय अंदाज में दिखूंगी। चूंकि अब तक मैं शहरी और पश्चिमी अंदाज में ही दिखीं हूं, इसलिए यह मेरे लिए पहला मौका है और चुनौतीपूर्ण है।”

अभिनेत्री टेलीविजन धारावाहिक स्टार प्लस पर पालोमी की भूमिका में दिखाई देंगी।

अपने किरदार के बारे में मधुरा ने कहा, “यह ऐसा किरदार है, जो स्टोव पर खाना बनाती है। मेरे जैसा शख्स, जिसे खाना बनाने नहीं आता, उसके लिए यह मजेदार है, यह मुझसे पूरी तरह अलग है।”

‘दिया और बाती हम’ के शो का समापन इसके मुख्य किरदारों संध्या राठी और सूरज राठी की मौत के साथ हुआ था।

इसके सीक्वल ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ में संध्या और सूरज के बच्चों वेद, वंश और कनक राठी के जीवन की कहानी को दर्शाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493