भारत, श्रीलंका ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत दौरे पर आए उनके समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे के बीच वार्ता के बाद आर्थिक परियोजनाओं में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “भारत और श्रीलंका ने आर्थिक संबंध मजबूत करते हुए आर्थिक परियोजनाओं में सहयोग को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए।”

मोदी ने एक अलग ट्वीट में कहा कि उन्होंने नागरिकों के लाभ के लिए विक्रमसिंघे से भारत-श्रीलंका के बीच संबंध को मजबूत करने के कदमों पर व्यापक चर्चा की।

इससे पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विक्रमसिंघे से मुलाकात की थी।

विक्रमसिंघे भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493