चीन-दक्षिण अफ्रीका उच्च-स्तरीय वार्ता के उद्घाटन समारोह के दौरान लियु ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चार साल पहले की अफ्रीका यात्रा को भी याद किया।
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंचीं लियु ने कहा कि इस यात्रा के दौरान शी ने कहा था कि चीन और अफ्रीका हमेशा साझा भविष्य वाला समुदाय रहा है और इसी तरह के ऐतिहासिक अनुभवों, सामान्य विकास कार्यो और साझा सामरिक हितों ने दोनों पक्षों को एक साथ जोड़ा है।
लियु ने कहा कि चीन और दक्षिण अफ्रीका क्षेत्रीय आधार पर एक-दूसरे से काफी दूर हैं, लेकिन दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता का एक लंबा इतिहास है, जो लगातार मजबूत हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath