दुबई की एमिरेट्स एयरलाइंस के अध्यक्ष शेख अहमद बिन सईद-अल-मकतूम ने यह टिप्पणी चीन के पहले स्वदेशी बड़े यात्री जेट सी910 के सार्वजनिक परीक्षण के मौके पर की है।
अरेबियन ट्रैवल मार्केट मेले के दौरान एक बैठक में शेख अहमद ने चीन निर्मित विमानों की खरीद के सवाल पर कहा, “मैं कभी यह नहीं कहूंगा कि हम यह खरीद रहे हैं या वह खरीद रहे हैं, क्योंकि वह सब यूरोप और अमेरिका निर्मित है, लेकिन हमारी निगाह इस उद्योग के सर्वश्रेष्ठ पर है।”
उन्होंने कहा कि हमारे मानदंड यात्रियों की सुविधा, विमान का प्रदर्शन, ईंधन की खपत और एक बार विमान सेवा शुरू होने के बाद निश्चित रूप से इसकी तकनीकी सहायता है। यह संपूर्ण पैकेज है।
dharmpath.com dharmpath