नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। यूबीएम इंडिया ने कंक्रीट शो इंडिया (सीएसआई) के पांचवें संस्करण की घोषणा की है। कंक्रीट शो इंडिया 2017 का आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे कन्वेंशन एंड इग्जिबिशन सेंटर (बीसीईसी) में चार से छह मई के बीच होगा। इस आयोजन में 100 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी।
यहां जारी एक बयान के अनुसार, यह निर्माण और अवसंरचना सेक्टर को खासतौर पर समर्पित, देश में अपनी तरह का एकमात्र एक्सपो है। यह सड़क और राजमार्ग, हाउसिंग, हवाईअड्डा, बंदरगाह, बिजली, रेल, बांध व पुल सहित तमाम मुख्य क्षेत्रों को कवर करता है।
बयान के अनुसार, कंक्रीट शो इंडिया अहम श्रेणियों की नवीनतम पेशकशों को प्रमुखता से प्रदर्शित करेगा। इन श्रेणियों में कंक्रीट और निर्माण, निर्माण उपकरण, निर्माण रसायन तथा व्यावसायिक और औद्योगिक फ्लोरिंग शामिल हैं। शो में स्मार्ट बिल्डटेक नामक एक बिल्कुल नई श्रेणी जोड़ी गई है, जो स्वचालन, सॉफ्टवेयर और आईटी तथा निर्माण के औजार व उपकरण में हुए नवाचार पेश करेगी।
बयान में कहा गया है कि तीन दिन का शो बड़ी निर्माण और अवसंरचना कंपनियों के आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*टेक्ट, सिविल इंजीनियर, कंसल्टेंट, कॉन्ट्रैक्टर, डेवलपर, प्रॉक्युर्मेट मैनेजर सरीखे इंडस्ट्री के पेशेवर को समूची इंडस्ट्री के प्रदर्शकों के साथ मिलने-जुलने, नेटवर्किं ग करने और पारस्परिक ज्ञान विनिमय का अवसर उपलब्ध कराएगा।
यूबीएम इंडिया के प्रबंध निदेशक योगश मुद्रास ने कहा, “सड़क, रेलवे, हवाईअड्डा तथा कई अन्य स्मार्ट सिटी पहल में किए गए निवेश सचमुच लाभदायक रहे हैं, जैसा कि 2016 में विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेस इंडेक्स (एलपीआई) 2016 की सूची में भारत 19 स्थान ऊपर चढ़कर 165 देशों में 35वें स्थान पर आ गया। भारतीय निर्माण उपकरण उद्योग, जो बीच के कुछ वर्षो में र्ढे पर अटका हुआ था, अब पुनर्जीवित हो गया है और वित्त वर्ष 2019-20 तक उसके पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने की संभावना है।”
dharmpath.com dharmpath