सरकारी स्कूलों के लिए गर्मी की छट्टियां घोषित

schoolभोपाल । राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधीनस्थ सभी शासकीय शिक्षण संस्थाओं/विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिये अवकाश घोषित किये हैं।

विद्यार्थियों के लिये 16 अप्रैल से 15 जून 2014 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षकों के लिये एक मई से 14 जून 2014 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। कक्षा दसवीं और बारहवीं के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों के लिये यह अवकाश मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के पश्चात लागू होगा।

इसके अलावा 23 सितम्बर 2014 को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या को अवकाश रहेगा। दशहरा अवकाश 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2014 तक तथा दीपावली अवकाश 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2014 तक होगा। शीतकालीन अवकाश 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2014 तक रहेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493