चंडीगढ़, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। सनसनीखेज नाभा जेल तोड़ने वाले गिरोह के एक वांछित सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल तोड़ने की घटना को नवंबर 2016 में अंजाम दिया गया था।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजीपी) गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद संगठित अपराध खुफिया इकाई (ओसीआईयू) के नाभा-संगरुर रोड पर एक कार से गैंगस्टर सुखचैन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
चौहान ने कहा कि सुखचैन के पास से एक देशी पिस्तौल व एक लाइसेंसी .32 बोर रिवाल्वर जब्त की गई। इसके अलावा उसके पास से 630 ग्राम मादक पाउडर जब्त किया गया।
ह्युंडई वेर्ना कार में गैंगस्टर यात्रा कर रहा था। इस पर हरियाणा का जाली रजिस्ट्रेशन नंबर था।
सुखचैन सिंह पर करीब दर्जन भर लूट, छीनैती, डकैती और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
एआईजीपी ने कहा कि सुखचैन सिंह नाभा जेल तोड़ने के मास्टरमांइड गुरप्रीत सिंह सेखों का साथी है।
उच्च सुरक्षा वाले नाभा जेल से बीते साल 27 नवंबर को छह गैंगस्टर बच निकले, जिसमें से हरमिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह सेखों, कुलप्रीत सिंह नीता और अमन ढोतिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सुखचैन सहित एक दर्जन लोगों ने कुछ कैदी साथियों को छुड़ाने के लिए जेल तोड़ने की साजिश को अंजाम दिया था।
जेल तोड़ने के मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath