नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। बारिश की संभावना है।”
दिल्ली में सुबह आठ बजे वातावरण में आद्र्रता 38 फीसदी दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath