सुनील लांबा हो सकते हैं नौसेना के अगले उप-प्रमुख

 809px-Shivalik_Maiden_Sortieरॉबिन धवन के नौसेनाध्यक्ष बनने के बाद नौसेना के शीर्ष पदों पर फेरबदल का दौर शुरू हो गया है।

धवन को नौसेनाध्यक्ष बनाने से नाराज पश्चिमी कमान के वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने से शीर्ष पदों पर फेरबदल जरूरी हो गया था। सूत्रों ने बताया कि पूर्वी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल अनिल चोपड़ा को पश्चिमी कमान की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनके स्थान पर दक्षिणी कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल सतीश सोनी को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान का दायित्व वाइस एडमिरल एसपीएस चीमा को सौंपे जाने की संभावना है। इसके अलावा नवल स्टाफ के उप-प्रमुख को अंडमान और निकोबार की कमान सौंपी जाएगी। वह यहां सेना के तीनों अंगों का कामकाज देखेंगे।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493