विनोद खन्ना के निधन पर ममता ने शोक जताया

कोलकाता, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद खन्ना के निधन पर शोक जताया है।

ममता बनर्जी ने कहा, “उनके निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। वह सिनेमा का चमकता सितारा थे। उनके निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया। इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”

लंबे समय से बीमार खन्ना को एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका गुरुवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे। वह इस सीट से चौथी बार सांसद थे।

वर्ष 1969 में छोटी भूमिकाओं से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने इसके बाद कई सफल फिल्में दीं।

बॉलीवुड में उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘इंसाफ’, ‘परवरिश’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘चांदनी, द बर्निग ट्रेन’ तथा ‘अमर, अकबर, एंथनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493