मुख्यमंत्री ने रायपुर से जारी एक शोक संदेश में कहा, “दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना अत्यंत प्रतिभावान और लोकप्रिय सिनेमा कलाकार थे। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी जीवन में ‘मन का मीत’, ‘पूरब-पश्चिम’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘सबका साथी’, ‘कच्चे धागे’ और ‘प्यार का रिश्ता’ जैसी अनेक लोकप्रिय फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “उनके निधन से भारतीय सिनेमा और विशेष रूप से हिंदी फिल्म जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है, जो अत्यंत दु:खद है। लोकप्रिय फिल्म कलाकार होने के साथ ही विनोद खन्ना ने लोकसभा सांसद और केंद्रीय पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री के रूप में भी देश और समाज को अपनी यादगार सेवाएं दी थीं।”
dharmpath.com dharmpath