बिहार : प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म

दरभंगा, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र में प्यार का झांसा देकर एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं क्लास की एक छात्रा का अपने ही क्लास में पढ़ने वाले छात्र आकाश के साथ पिछले दो वर्षो से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है कि अपनी प्रेमिका को आकाश ने 24 अप्रैल की सुबह अपने एक दोस्त के घर बुलाया।

लड़की का आरोप है कि आकाश के साथ उस समय तीन अन्य लड़के भी वहां मौजूद थे। इसी क्रम में कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पीने के लिए दिया गया, जिसके पीने के बाद वह बेसुध हो गई। आरोप है कि इसके बाद आकाश सहित चारों लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली।

नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर बुधवार को नगर थाना में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें चारों लड़कों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

दरभंगा (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि चार आरोपियों में से दो आराोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वे दोनों पूर्व में शराब के अवैध कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493